Mercedes ने लॉन्च की GLA SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन  

Mercedes-Benz ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV EQA लॉन्च की है। यह अपने दमदार फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बाजार में तहलका मचा रही है। 

Mercedes-Benz EQA असल में GLA SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इसका डिजाइन आकर्षक और मॉडर्न है, जिसमें स्लीक LED हेडलाइट्स, एयरोडायनामिक फ्रंट ग्रिल और शानदार अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

इसमें 70.5 kWh बैटरी और फ्रंट-व्हील ड्राइव मोटर है, जो 187 bhp की पावर और 385 Nm का टॉर्क देता है। यह SUV सिंगल चार्ज में 560 किलोमीटर की रेंज और 160 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड देता है। यह मात्र 8.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है।

Mercedes-Benz EQA फिलहाल EQA 250+ वेरिएंट में उपलब्ध है। हालांकि, EQA 300 4MATIC और EQA 350 4MATIC वेरिएंट्स वैश्विक रूप से उपलब्ध हैं, लेकिन अभी भारत में नहीं है।

Join Our Telegram Group to Get Latest Updates

Mercedes-Benz EQA में DC फास्ट चार्जिंग और 7.4 kW व 11 kW AC चार्जिंग सपोर्ट है। कंपनी दावा करता है कि DC चार्जर 35 मिनट में बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

यह EQB, EQE और EQS जैसी Mercedes-Benz की अन्य इलेक्ट्रिक कारों के साथ लाइनअप में है और Volvo XC40 Recharge, BMW iX1, Kia EV6 और Hyundai Ioniq 5 को टक्कर देता है।

Mercedes-Benz EQA की कीमत 70.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन फीचर्स और परफॉरमेंस के लिहाज से यह एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें :