बजाज के बाद, TVS की बारी: लॉन्च करेगी 'Jupiter 125 CNG 😲😍

बजाज ने पिछले हफ्ते 'Freedom 125' लॉन्च करके धमाल मचाया, जो दुनिया की पहली CNG टू-व्हीलर है। यह अभी बिक्री में नहीं आई है, फिर भी इसने भारतीय बाजार में सकारात्मक चर्चा पैदा कर दी है जिससे अन्य निर्माताओं को आत्मविश्वास मिल है।

ऑटोकार इंडिया रिपोर्ट के अनुसार, TVS एक CNG-पावर्ड Jupiter 125 पर काम कर रही है। यह दुनिया की पहली स्कूटर होगी जिसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG किट होगी। 

Join Our Telegram Group to Get Latest Updates

सूत्रों के मुताबिक, 125cc CNG स्कूटर प्रोजेक्ट, कोडनेम U740, आकार ले रहा है। यह स्कूटर 2024 के अंत या 2025 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है। TVS का लक्ष्य प्रति माह लगभग 1,000 यूनिट्स बेचना है।

Jupiter 125 CNG' में CNG और पारंपरिक पेट्रोल टैंक दोनों होंगे, जैसे 'Freedom 125' में है। TVS को CNG टैंक फिट करने की चुनौती होगी। 'Freedom 125' की कीमत 95,000 रुपये से 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसका CNG माइलेज 102 किमी/किग्रा है। 'Jupiter 125' की कीमत भी इसी सीमा में होने की उम्मीद कर सकते हैं 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें :